दिल्ली : आज रही साल की सबसे कम कोरोना संक्रमण दर जबकि मृत्युदर काफी ऊपर

By: Ankur Fri, 06 Aug 2021 7:51:53

दिल्ली : आज रही साल की सबसे कम कोरोना संक्रमण दर जबकि मृत्युदर काफी ऊपर

कोरोना की दूसरी लहर ने राजधानी दिल्ली में एक समय तांडव मचा रखा था जो स्थिति अब संभलती नजर आ रही हैं। आज शुक्रवार को इस साल सबसे कम संक्रमण दर रही। आज 79,168 नमूनों की जांच में 44 नए संक्रमित मिले हैं जिसके मुतबिक संक्रमण दर 0.06 फीसदी रही। लेकिन संक्रमितों की तुलना में मौतों की संख्या काफी अधिक रही। 5 मौतों के साथ आज के दिन की मृत्युदर करीब 9 फीसदी रही। वहीँ आज 41 लोग स्वस्थ हुए जिसके बाद सक्रिय मरीज घटकर 516 रह गए हैं। इनमें से 170 अपने घरों में आइसोलेशन में हैं। अस्पतालों में 300 मरीज भर्ती हैं। कोविड केयर केंद्रों में 02 रोगियों का इलाज चल रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों मे 79,168 नमूनों की जांच की गई है। कुल जांच में 55,106 आरटी-पीसीआर से और 24,062 एंटीजन से की गई। अब कुल संक्रमितों की संख्या 14,36,623 हो गई है, जिनमें से 14,11,042 स्वस्थ हो चुके हैं। कुल मौत का आंकड़ा 25,065 है। प्रदेश में कंटेनमेंट जोन 271 है। दिल्ली में अब तक 2 करोड़ 40 लाख सैंपल की जांच हो गई है।

ये भी पढ़े :

# उत्तराखंड : 29 नए कोरोना संक्रमितो के मुकाबले 48 मरीज हुए रिकवर, 500 के करीब पहुंचे सक्रिय मामले

# उत्तरप्रदेश : पति के पागलपन ने खतरे में डाली पत्नी की जिंदगी, चरित्र पर शक हुआ तो ली अग्नि परीक्षा

# कोल्ड ड्रिंक पीने से 13 साल की बच्ची की हुई मौत, पोस्टमार्टम में सामने आई बात

# Tokyo Olympic : महिला हॉकी टीम के कोच ने दिया इस्तीफा, दीपक के कोच ने रेफरी पर किया हमला

# देश में बेरोजगारी के लिए कांग्रेस जिम्मेदार: विजय रूपाणी

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com